
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के माछभंडार गांव से सटे जंगल में विगत दिनों पुलिस को एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी. पुलिस ने शव बरामद कर थाना में कांड संख्य 2/2021 धारा 302,201,34 भादवी के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस ने मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के माछभंडार गांव निवासी साखी राणा (45) के रूप में पहचान की. पुलिस ने साखी राणा हत्याकांड की आज थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. इस घटना में शामिल तीन अभियुक्त गुरूचरण कर्मकार, मदन कर्मकार और दुखिया सबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि तीनों अरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से मृत महिला के आधार कार्ड समेत कपड़ा को बरामद कर लिया है. तीनों अरोपियों ने स्वीकार किया है कि उक्त लोगों ने पुराने विवाद को लेकर साखी राणा की हत्या की है.







