
चाकुलिया : चाकुलिया पुराना बाजार स्थित भारत पेट्रोल पम्प परिसर में भारत पेट्रोलियम द्वारा किसान मेला का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत पैट्रोल की सेल्स मैनेजर स्मिता खान उपस्थित थीं. उन्होंने मेला का उदघाटन फीता काटकर और किसानों के बीच एक एक पौधा वितरण कर किया. अवसर पर संबोधित करते हुए स्मिता खान ने कहा कि पम्प से मिलने वाले पेट्रोल और डीजल की मात्रा और गुणवत्ता पर अगर किसी ग्राहक को संदेह हुआ तो वे सीधे संबंधित पदाधिकारी से बातकर अपनी शिकायत दर्ज करायें. पम्प में सारे पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध है. उन्होंने पेट्रोल और डीजल प्योर है या नही और इसकी जांच कैसे करनी है इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कहा कि पम्प में सरकार के निर्देशानुसार दी जाने वाली सुविधाओं में से 20 सुविधा दी जा रही है बाकी सुविधायें जल्द उपलब्ध कराई जाएगी. अवसर पर फिल्ड अफसर श्याम यादव, पम्प संचालक दिनेश शुक्ला, अनिल मिश्रा, रमाकांत सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्रा, अभय महंती, कन्हैया सहल, पंकज महतो, संजय शुक्ला, श्रीधर मल्लिक, संदीप चक्रवर्ती, सुधीर दास, गोउर चन्द्र दास समेत अन्य उपस्थित थे.




