गालूडीह : गालूडीह के हेंदलजुड़ी स्थित श्री श्री विद्या मंदिर में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया. सिलेंडर से निकली गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के तरीके बताये गये. इसके लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर चढ़ाते हुए आग बुझाकर व गैस पाइप में आग लगाकर उसे काबू कर दिखाया गया. वहीं, कुछ बच्चों और शिक्षकों द्वारा भी आग बुझाई गई. (नीचे भी पढ़ें)
अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए जागरूकता जरूरी है. वहीं, आग लगने के बाद इस पर काबू पाने के तरीके बताए गए. मौके पर प्रधानाध्यापिका रंजना सत्पथी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.














