गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा पंचायत के कोड़ासाई गांव में चल रहे पांच दिवसीय नव चेतना महासत्संग शिविर का बुधवार को समापन हो गया. शिविर में युवा आचार्य पुर्ण चंद्र महतो, वनबिहारी महतो और नवीन चौरसिया द्वारा इस पांच दिवसीय नव चेतना महासत्संग शिविर में लोगों को खुशनुमा जीवन जीने की कला के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि मानव का शरीर पांच तत्वों से बना है जिसमें पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने जीवन के मुख्य तीन अंग सेवा, साधना और सत्संग के बारे में बताया. साथ ही श्री श्री रविशंकर जी के उपदेशों की जानकारी दी गयी. रोम विरोम, कपाल भारती, राम ध्यान, ध्यान प्राणायाम, ऊं के बारे में चर्चा की गयी. इसके बाद भजन, कीर्तन सत्संग के साथ महाभोग का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में कोड़ासाई, चंदरेखा, देवली, बड़ाखुर्शी, उल्दा, महुलिया, दलदली, नरसिंहपुर, जोड़सा आदि गांव के लोगों ने भाग लिया.














