
चाकुलिया : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार को अनुमंडल के हर प्रखंड से पहुंचे पारा शिक्षकों ने वादा पूरा करो कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का घेराव कर सौंपा ज्ञापन.मौके पर पारा शिक्षकों ने मंत्री से सभी पारा शिक्षकों को स्थाईकरण कराने की मांग की है.पारा शिक्षकों ने कहा कि चुनाव के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा किया था कि झामुमो की सरकार बनी तो राज्य भर में कार्यरत पारा शिक्षकों को स्थायीकरण किया जाएगा परंतु सरकार के एक वर्ष वितने के पश्चात भी इस दिशा में अबतक कोई पहल नही हुआ है इससे सभी पारा शिक्षक मर्माहत है.
कहा कि सरकार उनकी मांगे पूरा नही करेगी तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे सभी पारा शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लड्डू का वितरण किया. उन्होंने पारा शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सकारात्मक सौच के व्यक्ति है. कहा कि वे सीएम से मिलकर आपकी मांगों को उनके समक्ष रखेंगे और जल्द से जल्द आपकी मांगे पूरी हो इसके लिए वे यथा संभव प्रयास करेंगे. मंत्री के आश्वासन के बाद सभी पारा शिक्षक वहां से वापस लौटें .
मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित कुमार तिवारी, जिला सचिव गोविंद गोप, कमलेश राय, बिरसा हेम्ब्रम, प्रमंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, हिमांशु महतो, प्रीतेश खलको, ललित हांसदा, भूषण गोप, मोहनलाल दास, मिहिरकांत साव, रायसेन मुर्मु, मृत्युजय गोप, पूर्ण चन्द्र हांसदा, लोकेश साधु, स्वपन महतो, खोकन गोप, शिवनाथ बारिक, शिवशंकर गिरी, तरणी कांत महतो, बरेन मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, कमल किशोर गोप, सुकुरमनी मांडी, रीना यादव समेत अन्य उपस्थित थे.





