चाकुलिया : चाकुलिया में कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की ओर से संचालित चाकुलिया गौधाम में नव निर्मित गौसदन एवं जल टंकी का रविवार, 8 फरवरी को उद्घाटन होगा. रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से चाकुलिया गौ सदन में उद्घाटन समारोह की शुरुआत होगी. (नीचे भी पढ़ें)

कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयनका की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस अवसर पर गौ वनभोज का भी आयोजन किया जा रहा है. उनके अनुसार यह आयोजन गौसेवा, गौपूजन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को समर्पित होगा.


















