सरायकेला : कांड्रा थाना क्षेत्र के लहाकोठी निवासी प्रख्यात चिकित्सक डॉ गंगाधर महतो के इकलौते पुत्र प्रकाश महतो (27 वर्ष) ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रकाश देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और करीब पांच दिन पूर्व ही देहरादून से कांड्रा स्थित अपने पैतृक घर आया था. (नीचे भी पढ़ें)
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात काफी देर तक जब प्रकाश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई. दरवाजा खोलने पर वह कमरे में फंदे से लटका पाया गया. यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. एक होनहार युवक की असमय मौत से लोग स्तब्ध हैं. परिवार पर दुखों का पहा


















