
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत के जाड़ापाल गांव में 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से धोलाबेड़ा गांव निवासी कानन सोरेन और जाड़ापाल गांव निवासी रामजीत हांसदा की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती दूरभाष पर उपायुक्त और बिजली विभाग के अधिकारियों से बातकर मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. विधायक के गांव पहुंचते ही विभाग के कार्यपालक अभियंता ने तत्काल मृतक के दोनों परिवार को 25-25 हजार रुपये दिलवाया है. विधायक ने निजी स्तर पर दोनों परिवार को पांच पांच हजार रूपये देकर आर्थिक सहयोग किया है. विधायक ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दोनों परिवार को सांत्वना दिया और परिवार को आगे भी हर संभव सहयोग करने की बात कही. मौके पर थाना प्रभारी कुमार सौरभ, झामुमो नेता आदित्य प्रधान, ललित मांडी, समीर दास, प्रणव बनर्जी, गौतम दास, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.














