
शार्प भारत डेस्क: टि्वटर और केंद्र सरकार के बीच पहले से ही कई विवाद चल रहे है. इन विवादों में एक और विवाद सामने आ रहा है. टि्वटर इस बार भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के नक्शे से अलग दिखाया गया है. इस मामले में केंद्र सरकार गंभीर है और नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है. ट्विटर ने जो वर्ल्ड मैप की जो तस्वीर शेयर की है, जिसमे भारत का नक्शा अलग से उभारा गया है और जम्मू कश्मीर और लद्दाख को देश का हिस्सा नहीं दिखाया है. ट्विटर ने कई अन्य देशों की तस्वीर को उभारा है लेकिन उसमे कोई भी छेड़छाड़ नहीं हुई है. टि्वटर पर यह खबर पर सबसे पहले एक यूजर ने नोटिस किया. उन्होंने सबसे पहले सुबह 10.38 बजे टि्वटर की यह नक्शे वायरल होना शुरू हो गया. जिसके बाद मामले को देखते हुए टि्वटर के खिलाफ नोटिस जारी करने पर विचार किया जा रहा है. इससे पहले भी शुक्रवार को भारत के कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का टि्वटर अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया था. इससे पहले भी केंद्र सरकार ने देश का गलत मैप दिखाने को लेकर चेतावनी दी थी. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर टि्वटर को चेतावनी दी थी. इस तरह टि्वटर की कार्रवाई से सरकार के साथ विवाद को बल मिल रहा है. जिसको लेकर सरकार टि्वटर को नोटिस जारी कर सकती है.














