चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार निवासी हिरणमय बेरा( 55) अधेड़ ने बुधवार को दक्षिणशोल गांव के मुंडा टोला के पास डाउन लाइन पर पोल संख्या 185/4 और 185/6 के बीच डाउन मेमो लोकल से कटकर आत्महत्या कर ली. रेलवे ट्रैक पर शव तीन भाग में बंट गई. ट्रैक के पास में ही मृतक की साइकिल पड़ी थी. (नीचे भी पढ़े)
हिरणमय बेरा साइकिल से वहां पहुंचा और साइकिल खड़ी कर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. इसकी सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश का पंचनामा तैयार कर कब्जे में कर लिया है. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मृतक के पुत्र से इस मामले में पूछताछ कर रही है.



