बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव के भरलापुखुर तालाब के ऊपर से महज 7 से 8 फुट की ऊंचाई पर 11,000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि झूलते बिजली तार की सूचना कई बार स्थानीय अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन तब तक नहीं जागेगा जब तक कोई बड़ी घटना नहीं हो जाती.(नीचे भी पढ़े)
तालाब में रोजाना ग्रामीण स्नान करने पहुंचते हैं, वहीं गाय और बकरियां भी पानी पीने के लिए आती हैं.ऐसे में यह झूलता हुआ हाई वोल्टेज तार किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या समाधान करने की मांग की है. इस मौके पर बबलु पंडा, पदमोलचन बेरा, रूद्र प्रताप बेरा, कान्हू बेरा, सोमलोचन महाकुड़, चुकु राउत, भीमसेन खुटिया, पुरलेंदु बेरा, दिपेन्द्र बेरा, प्रदीप बेरा, आशीष राउत,सुकेंदु राउत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














