चाकुलिया: चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को एकलव्य आश्रम सह आवासीय उच्च विद्यालय में कक्षा 6,7 और 8 वीं कक्षा में नामांकन के लिए 438 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मौके पर केन्द्राधीक्षक सह मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुभाष महतो ने बताया कि परीक्षा में कूल 450 विद्यार्थियों में 438 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है. परीक्षा केन्द्र पर दंडाधिकारी के रूप में हरप्रसाद महतो उपस्थित थे. परीक्षा का निरीक्षण अंचलाधिकारी नवीन पूरती ने की. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए केन्द्र परिसर में पुलिस बल तैनात थे.



