गालूडीह: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर अनन्य मित्तल के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह के दिन बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस कार्यक्रम के तहत घाटशिला प्रखंड के गालूडीह थाना परिसर में शिविर आयोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
घाटशिला अंचलाधिकारी निशात अंबर और थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश की उपस्थिति में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजन किया जायेगा. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद को देखते हुए उपायुक्त के आदेश पर सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन शुरू किया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है.



