चाईबासा : प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में हथियार व गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया. सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प (कैंप) से बरामद किया गया. बरामद विस्फोटको को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया. इनके कैंप से पुलिस ने दो देशी कार्बाइन, एक देशी पिस्तौल, एक देशी बोल्ट एक्शन राइफल, 303 राउंड की 13 गोलियां, 7.62 एमएम राउंड की 8 गोलियां, 7.62 एसएलआर पिस्टन रॉड 1, तैयार केन आइइडी 10 किलोग्राम का दो बम, ड्यूवल डेटोनेटर ट्यूब 29, कार्डेक्स वायर बंडल 5, तीन वॉकी टॉकी, 6 पीस नक्सली वर्दी, नक्सल बैनर, स्पाइक रॉड 95 पीस, कंटेनर के साथ दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया है.



