चाकुलिया: चाकुलिया प्रख़ड की बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव के बांधडीह टोला निवासी दुलारी मुर्मू (72) नामक वृद्धा सोमवार की सुबह हाथी के हमले से मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दुलारी मुर्मू हर दिन की तरह आज भी सुबह घर से चौठिया जाने के लिए निकली थी तभी हाथी के चपेट में आ गई. वहीं मृतक के परिजनों को विभाग के पदाधिकारी ने श्राद्ध कर्म करने के लिए तत्काल मुआवजा के रूप में 50 हजार रूपए दी है. (नीचे भी पढ़े)
पदाधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा की शेष राशि उपलब्ध कराई जाएगी. हाथी के हमले से वृद्धा की मौत पर ग्रामीणों में विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के विचरण करने की सूचना विभाग द्वारा नहीं दी गई जिस कारण आज हाथी के हमले से एक की मौत हो गई है. कहा की फिलहाल गांव से सटे जंगल में दो हाथी शरण लिए हुए है. ग्रामीणों ने विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वे हाथी को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.







