जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद वार्ड संख्या 8 में मंगलवार को समाजसेवी निताई चंद्र सासमल ने अपने समर्थकों के साथ एमई स्कूल रोड, हरिजन बस्ती, राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के आस पास की गली, कुम्हार पाड़ा में घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर सभी मतदाताओं के बीच पर्ची का वितरण किया. अपने चुनाव चिन्ह साइकिल पम्प छाप पर मोहर लगाकर विजयी बनाने का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर वार्ड संख्या 8 के मतदाता उन्हें अपना आशीर्वाद देते है तो वे वार्ड के विकास के लिए महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था, विकलांगों के लिए जरूरत के सामान, नालियों के साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा एवं नालियों की साफ-सफाई नियमित दवा का छिड़काव करवाने हेतु विशेष ध्यान रखेंगे. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 8 के मतदाता अगर चुनते हैं तो वह समाजसेवा की एक मिसाल भाई बनकर पूरा करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
लगातार कई वर्षों से समाज के वंचित वर्ग के लोगों की सेवा वे सदा ही करते आ रहे हैं. जुगसलाई स्थित कई सामाजिक संस्थाओं में भी उनका सहयोग बना रहता है. आज के जनसम्पर्क अभियान में निताई चंद्र सासमल, लिप्पू शर्मा, नारायण सिंह, सतीश जायसवाल, अमर सिंह, सतीश गोयल, मंगलू प्रजापति, गणेश रविदास, श्याम बिहारी, अनूप खान,समेत काफी संख्या युवा शामिल थे.




