राजनगर: सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के गांडीसाई गांव निवासी सालखु हांसदा (22) की सांप के डंसने से मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार को रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. रात में उसे जहरीले सांप ने काट लिया. उसने कीड़ा समझकर उस पर ध्यान नहीं दिया. (नीचे भी पढ़े)
मंगलवार की सुबह जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, इसके बाद परिजन लेकर उसे सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचे. आनन- फानन में चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम चढ़ाया, लेकिन सांप दंश का अधिक समय हो जाने के कारण जहर महिला के पूरे शरीर में फैल गया था. और उसकी उपचार के क्रम में मौत हो गई.



