गालूडीह: गालूडीह थाने में शुक्रवार को अंकु कुमार ने नये थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला. नये थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण कर थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए थाने का जायजा लिया. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता होगी.(नीचे भी पढ़े)
जनता से सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जायेगा. पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित किया जायेगा. बताते चले कि गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश का तबादला बिष्टुपुर जमशेदपुर में हो गया है. जबकि 2018 बैच के नये थाना प्रभारी अंकु कुमार कदमा जमशेदपुर में पदस्थापित थे.



