पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत दानीसाई निवासी पूजा मिश्रा के आत्महत्या मामले में उसके मायके पक्ष से पति, सास और ननद के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाया गया है, जिससे मामले में एक नया मोड़ आ गया है. मृतका के पिता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया बड़ा बाजार निवासी
संजय देव शर्मा ने थाना प्रभारी के नाम किए शिकायत में कहा है कि शनिवार को दोपहर में दामाद सुमित मिश्रा ने फोन कर कहा कि हम हल्दीपोखर पीएचसी में ड्यूटी पर थे, इस दौरान गांव से सूचना मिली कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है. (नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलते ही हम हल्दीपोखर पहुंचे तो देखा कि पूजा का शव वाहन पर रखा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पूजा के पति सुमित मिश्रा, सास कल्पना व ननद के द्वारा मारपीट कर आत्महत्या का रुप देने का संदेह है. इस मामले में जांच उपरांत उचित कार्रवाई किया जाए. घटना के दिन आरोपी सुमित ने कहा था कि पूजा अपने आत्महत्या की है. परिवार से किसी प्रकार का अनबन नहीं था. घटना के समय हम और मां डयूटी पर थे. मामले में थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा कि शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा.







