चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, अनीता अग्रवाल, विजय शर्मा, सुजीता भुइयां और मुनमुन नंदा दास उपस्थित थे. समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और केक काट कर किया. संस्थान के प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह ने विधायक को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नारी की पूजा जहां की जाती है, वहां देवताओं का निवास होता है. किसी भी देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम का संचालन विक्टर विजय समद ने किया. मौके पर डायट के प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह, अंकिता मुर्मू, ज्योतिका भगत, बसंत कुमार मुंडा, गौतम दास, विशाल बारीक, मिथुन कर, राहुल महतो समेत जिला के विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.



