चाकुलिया: चाकुलिया क्षेत्र में किसानों की सुविधा और सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लैंम्पस भवन निर्माण कार्य का रविवार को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि लैंम्पस भवन बनने से क्षेत्र के किसानों को अपनी आवश्यक सेवाओं के लिए एक बेहतर और व्यवस्थित केंद्र उपलब्ध होगा. इससे सहकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है. (नीचे भी पढ़े)
आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के और भी कार्य किए जाएंगे. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, अमर हांसदा, मिथुन कर, सहदेव गोप, बबलू हेंब्रम, तापस दास, रशीद खान,अर्जुन दास, रामकुमार सिंह, शुभम दास, संजीत सिंह, हिमांशु दास, बिस्वजीत भोल, बबलू बेरा, मिठू दास समेत अन्य उपस्थित थे.







