चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 के मनोहर के घर से सुलेखा दास के घर तक और वार्ड संख्या 6 के बंदना महापात्र के घर से नगर भवन के मुख्य गेट तक स्वीकृत पीसीसी पथ निर्माण कार्य का नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा,पार्षद मलय रूहीदास,शतदल महतो समेत अन्य ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए जन प्रतिनिधियों ने कहा कि उक्त पथ निर्माण कार्य शहरी परिवहन व्यवस्था मद से स्वीकृत हुए हैं. कहा की पथ निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी.







