चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणीसती दादी मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और दादी के चरणों में पूजा-अर्चना करआशीर्वाद प्राप्त किया. पूरा नगर दादी के भजनों, स्तुति और जयकारों से गूंज उठा. महोत्सव शनिवार की सुबह 7:30 बजे मंगला आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई.(नीचे भी पढ़े)

इसके बाद जात पूजन का आयोजन हुआ. दोपहर बाद शाम 4 बजे से मंगल पाठ शुरू हुआ, जिसमें कोलकाता से आई कलाकार श्वेता अग्रवाल एवं उनकी टीम ने राणी सती दादी की महिमा का सुंदर वर्णन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गईं. इस अवसर पर दादी से जुड़ी नृत्य-नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा. देर रात तक श्रद्धालु दादी की भक्ति भजनों में डूबे रहें. (नीचे भी पढ़े)

पूरा माहौल “खुद को दादी से जोड़ दो, बाकी सब दादी पर छोड़ दो” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा. भक्ति भजन कार्यक्रम के पूर्व हजारों लोगों ने भंडारा में महाप्रसाद ग्रहण किया. महोत्सव के आयोजन में मंदिर कमेटी के भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, कौशल रुंगटा, कृष्ण पसारी, हरि रुंगटा, संजय बाकरेवाला, माधव झुनझुनवाला, नीता झुनझुनवाला, महिमा झुनझुनवाला,अंजू झुनझुनवाला, चंदा रुंगटा, सरोज रुंगटा, अंशु शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.



