चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित शनि मंदिर पूजा कमेटी द्वारा बुधवार को शनिदेव बाबा जन्मोत्सव सह वार्षिक पूजानुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूजा के अवसर पर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है. सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पूजारी प्रदीप ओझा ने मंत्रोच्चार कर लोगों की पूजा संपन्न कराई. पूजा के पश्चात हवन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

शाम में भंडारा का आयोजन किया जाएगा. हजारों भक्त भंडारा में शामिल होकर प्रसाद के रूप में पुड़ी,सब्जी,खीर भोग के रूप में ग्रहण करेंगे. शुक्रवार को मंदिर परिसर में सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा. पूजा को सफल बनाने में हरी साधन मल्लिक,सुब्रत चक्रवर्ती,पंकज कुईला,शंकर दास,बाप्पी दास,राजु दास, रविन्द्र सिंह,झंटू पोलाई,मोनू पोलाई,संजय घोष,नाडू दास समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.




