चाकुलिया : बिहार-यूपी जागरण मंच ने बुधवार को चाकुलिया नया बाजार स्थित काली मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई. मौके पर समाज के लोगों ने वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. आयोजन को संबोधित करते हुए समाज के वरिष्ठ लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह को समाज का वीर योद्धा बताते हुए कहा कि उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजो से लोहा लिया और विजय प्राप्त की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि आज धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सनातनियों को एक होना होगा, तभी हमारी संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण होगा. सभी ने एक स्वर में कहा कि आज सभी वीर कुंवर सिंह की जीवनी से प्रेरणा लें और उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलें. मौके पर विगत दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना की सभी ने घोर निंदा करते हुए हमले में लोगों की मौत पर कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओँ की शांति की कामना की. मौके पर रवीन्द्र नाथ मिश्रा, राजेन्द्र पांडेय, अनिल मिश्रा, दिनेश सिंह, परमानंद सिंह, शिवमंगल सिंह, सुनील सिंह, रवीन्द्र सिंह, रत्नेश सिंह, मुन्ना सिंह, विक्रम सिंह चौहान, मुकेश सिंह, सुरेश सिंह, पिंटू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.














