
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत के कूटपुतली गांव निवासी रविन्द्र धारा के घर में आग लगने से घर में रखे सारा समान जल कर राख हो गया. इस घटना में रविन्द्र धारा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. विधायक ने परिवार को तिरपाल और नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने दूरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकार से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है. वही पीड़ित परिवार को पीएम आवास उपलब्ध कराने की बात कही है.
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,राजू माईति, देवाशीष पैरा, बिट्टू पात्र, राजेश दंडपाट, बापी कुमार, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.





