
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के उदाल गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में मंगलवार की शाम कीर्तन में सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल महतो शामिल हुए. श्री महतो ने पूजा कर क्षेत्र की सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा करने के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पूजा करने से क्षेत्र में शांति और भक्ति का वातावरण बना रहता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है. मौके पर चंदन चौधरी, जतिन बेरा, चंदन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





