
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में मनरेगा योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में चल रहे नाडेप, सोक पीट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, दीदी बाड़ी योजना आदि की समीक्षा की. दीदी बाड़ी योजना में रोजगार सेवकों द्वारा डबल योजना चढ़ाने को लेकर समीक्षा की गई और उसे डिलीट करने के लिए आवेदन देने को कहा गया और डबल योजना देने वाले ग्राम रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.
सभी ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को सुबह 9 बजे के अंदर फील्ड विजिट का फोटो देने का निर्देश बीडीओ-सह-सीओ द्वारा दिया गया, देरी से मस्टर रोल देने वाले ग्राम रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण किया गया है. इसके अलावा योजनाओं का जियो टैगिंग फेज 1 एवं फेज 2 की समीक्षा करते शेष योजनाओं के जियो टैगिंग को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.




