
मुसाबनी : मुसाबनी में पशु तस्कर के खिलाफ मुसाबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुसाबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टास्कफोर्स बनाकर ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 120 बैल के साथ 07 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है. पशु तस्कर के 06 मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है.पकड़े गए पशु तस्कर गिरोह के सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार – रविवार की रात 12 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से 60-70 जोड़ा बैल, 9 गो तस्कर और 6 बाइक को जब्त किया है. पुलिस ने मवेशी को ग्राम प्रधान के देखरेख में मुसाबनी के सुरदा उर्दू मध्य बिधालय में रखा गया है. यह कामयाबी पुलिस को घाटशिला के मुसाबनी थाना क्षेत्र के बेनशोल पंचायत के साउथ सुरदा गांव में मिली जिसमे ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही है. जहां देर रात पुलिस ने घेराबन्दी कर बंगलादेश ले जा रहे पशुओं को जब्त किया,ग्राम प्रधान के जिम्मे गांव में रखा गया है. घाटशिला के मुसाबनी पुलिस और साउथ सुरदा के ग्रामीणों के सूझबूझ से 9 गौ तस्करों के सदस्यों को धर दबोचा गया. जिसमें दो लोगों ने पुलिस और ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया है. जिसमें 6 मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर लिया है और जब्त बैलों को फिलहाल सूरदा उर्दू मध्य विद्यालय के मैदान में ग्राम प्रधान के अधीन रखा गया है.पकड़े गए आरोपीयों को पुलिस मुसाबनी थाना ले जाकर पूछताछ कर रही हैं. घटना बीती रात 11:30 से 12:00 के की है. ग्रामीणों ने बताया कि यह गौ तस्कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का है जो इन बैलों को झारखंड के धालभूमगढ़ से बंगाल के बिनपुर होते हुए मुर्शिदाबाद से बांग्लादेश में भेजा जाता था.मुसाबनी पुलिस की गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है ,लेकिन मुख्य सरगना अभी भी पुलिस के पहुंच से दूर है.पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं कहना चाह रही है उसका कहना है मामले की छानबीन चल रही है.







