बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थी. पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क पार करने के दौरान जामसोला की ओर से आ रही बलेनो कार (जेएच01डीई0547) ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.



