बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के एनएच 49 के पर सोमवार सुबह को बेला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. जमशेदपुर से ओडिशा के बारीपदा जा रही एक कार सड़क पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई. घायलों में जमशेदपुर के बर्मामाइन्स निवासी विकास मिश्रा, घाटशिला निवासी जगन्नाथ भगत, और एक महिला शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद, विकास मिश्रा और जगन्नाथ भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है. महिला को मामूली चोट लगने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.














