चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के कोलवादिया निवासी बाउरी दास गोप( 62) की सोमवार की दोपहर वज्रपात से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचकर शव को लेकर घर पहुंचे.(नीचे भी पढे)
मिली जानकारी के अनुसार बाउरी दास गोप अपने मवेशियों को मैदान में चरा रहे थे इसी बीच वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई है.



