चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के बीच कल्याण विभाग द्वारा 135 ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना का लाभ दी गई. यह जानकारी प्रभारी कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव ने दी. श्री साव ने कहा कि अबतक प्रखंड के 135 ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना की स्वीकृति मिली है. कहा की सभी लोगों को 50 हजार रूपए की ऋण स्वीकृत हुए हैं और सभी को पहले किस्त के रूप में 25-25 हजार रूपए का चेक दिया जा चुका है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि अबतक के सबसे ज्यादा रूपए का ऋण प्रखंड के बेंद गांव निवासी समरेश साव के नाम ऋण स्वीकृत हुए हैं. श्री साव को इस योजना के तहत 12.50 लाख रुपए ऋण की स्वीकृति मिली है. श्री साव ने बताया कि मंगलवार को बीडीओ देवलाल उरांव के हाथों समरेश साव को पहले किस्त के रूप में 6.25 लाख रूपए का चेक दिया गया है. मौके पर ऋण की पहली किस्त पाकर समरेश साव ने खुशी का इजहार किया और कहा की वे इस ऋण के रूपए से वे अपने व्यापार को बढ़ाएंगे और आत्मनिर्भर होंगे.



