गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर सोमवार देर रात जिला परिवहन विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक ओवरलोड हाइवा पकड़े गए. जांच के दौरान दर्जनों वाहनों को रोक कर उनके कागजात एवं ओवरलोडिंग की जांच की गई. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिल रही थी कि हाइवे पर चालकों द्वारा ओवरलोड वाहन चलाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक हाइवा (संख्या डब्ल्यूबी 11एफ 3495) को पकड़ा गया.




