
घाटशिला : कोरोना महामारी से देश बुरी तरह प्रभावित है और हर दिन स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही हैं. वहीं लोगों को जल्द से जल्द खबर पहुंचाने वाले पत्रकार भी इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं. अब तक कई पत्रकारों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हुई है. वहीं पत्रकारों के इस जोखिम भरे कार्य को देखते हुए समाजसेवी सह डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल के पत्रकारों को फेसशिल्ड उपलब्ध कराया, ताकि इस महामारी की लड़ाई में सारे पत्रकार कोरोना महामारी के जंग को आसानी से लड़ सके. डॉ सुनीता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में वास्तविकता को जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकार भी वास्तव में कोरोना योद्धा हैं. उन्होंने कहा इन पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए. कोरोना वायरस के इस महामारी के संक्रमण के बचाव को लेकर डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन एंड टीम द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं. लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने की बात कही जा रही है. लोगों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है. वही प्रशासन और जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पत्रकार जो दिन-रात इस महामारी में भी अपने कर्तव्य पर लगे हुए हैं, समाज सेवी सह डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने पहल करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को देखते हुए पत्रकारों के बीच फेसशिल्ड का वितरण की ताकि वह सुरक्षित रह सके.





