
चाकुलिया : विश्व टीबी दिवस के अवसर पर बुधवार को चाकुलिया सीएचसी परिसर में डब्ल्यू एच ओ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर डब्ल्यूएचओ के कोडीनेटर प्रभात महतो ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी की बीमारी की जानकारी देकर जागरूक किया. उन्होंने टीबी के लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी गांव गांव में प्रचार प्रसार कर टीबी बीमारी से लोगों को जानकारी देकर जागरूक करे कि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खासी हो तो वे सीएचसी में आकर बलगम की जांच करा ले. मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच टीशर्ट और मास्क का वितरण किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू, एचटीएफ के सुब्रत बेरा, सतीश कुमार, संतोष कुमार, विकास साव समेत अन्य उपस्थित थे.



