
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र चाकुलिया प्रखंड की एक गांव के सबर बस्ती निवासी 13 वर्षीय सबर बच्ची को गांव के ही के रहने वाले युवक बंकिम नायक ने शादी करने का झांसा देकर उस बच्ची के साथ शारिरीक संबंध बनाकर बच्ची को गर्भवती कर दिया था. मामला से संबंधित न्यूज प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आयी. पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर थाना में कांड संख्या 27/2020 धारा 376 डीए भादवी और 6/17 पोक्सो एक्ट 3 (डब्ल्यू )(आई) एसटी – एससी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बंकिम नायक और सहयोगी देवु नायक और मलय नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची के पिता ने थाना में बयान दिया है कि घर के सभी अन्य साथी मजदूरी करने के लिए बाहर जाते थे. बच्ची अकेली घर पर रहती थी. तीनों युवक का घर आना जाना रहता था और किसी तरह बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया है. दूसरी ओर, लड़की को लेकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के ट्विट के बाद राज्य सरकार के आला अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके बाद लड़की को टीएमएच में भरती करा दिया गया था, जहां 13 साल की बच्ची ने एक लड़की को जन्म दिया. दोनों जच्चा और बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रखा जा रहा है. दोनों के स्वास्थ्य की जांच चल रही है.
स्थानीय प्रशासन की तत्परता के कारण बची सबर बच्ची की जान
चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक सबर टोला निवासी 13 वर्षीय सबर बच्ची को गांव के ही एक युवक द्वारा शादी करने की झांसा देकर उसके साथ शारिरीक संबंध बनाकर गर्भवती करने की मामले पर स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाई जिस कारण बच्ची की जान बच गई है. प्रशासन ने बच्ची को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए तुरंत पहल करते हुए बच्ची को टीएमएच ले जाया गया. सीएचसी में बच्ची की स्वास्थ्य जांच करने के पश्चात चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया.सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मु ने कहा कि उक्त सबर बच्ची कुपोषित थी, उसके बदन में खून की कमी थी और गर्भवती होने से काफी कमजोर थी जिस कारण उसे रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त सबर बच्ची कल रात ही टीएमएच में एक बच्ची को जन्म दिया है.इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्ची को टीएमएच पहुंचाकर उक्त बच्ची ही नही बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की जान भी बचाई है.






