जमशेदपुर : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में छोटा तालसा में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं.शिविर में कुल 56 मरीजों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की गई. नेत्र जांच के दौरान एक जरूरतमंद मरीज को आगे के उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा रेफर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा समय पर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना था. स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की. शिविर में पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से डॉ जया मोइत्रा, राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार एवं मुकेश बेरा ने सेवाएं दीं. वहीं यूसिल की ओर से अरुण नायक, सुधीर बेसरा एवं कालीचरण हेम्ब्रम उपस्थित रहे. आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के जरिये जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य आगे भी जारी रहेगा.




