
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में संचालित वित्त रहित सरडीहा आदिवासी उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को बैठने के लिए बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती अपने निजी खर्च पर बेंच और डेस्क उपलब्ध कराया है. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि विगत दिनों वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा की कई छात्र और छात्राएं बेंच डेस्क की कमी के कारण जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे. स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के शिक्षक और विधार्थियों ने उनसे बेंच और डेस्क उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसपर पहल करते हुए वे अपने स्तर पर विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए बेंच और डेस्क उपलब्ध कराया है. विद्यालय में बेंच और डेस्क पहुंचने पर शिक्षक और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.मौके पर संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी किसी मायने में शहरी विद्यार्थी की तुलना में पीछे नहीं हैं. कहा कि संसाधन की कमी के कारण ग्रामीण विद्यार्थी आगे नही आ पाते हैं. संसाधन की कमी के बावजूद भी विद्यालय के बच्चें मैट्रिक की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया है.मौके पर राम मुर्मू, गौतम दास, दसरथ मुर्मू,देवाशीष दास, विशाल बारीक,मिथुन कर,बासुदेव महतो,लोकेश दास, मदन राउत,तारक घटवारी समेत अन्य उपस्थित थे.







