
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के खारबंधा गांव में मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने गांव में रात भर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने पेलाराम महतो के घर के छप्पर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों द्वारा घर तोड़ने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती खारबंधा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली और आर्थिक मदद किया. विधायक ने रेंजर अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी देकर परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने और हाथियों को गांव से दूर भगाने की बात कही है. मौके पर बलराम महतो,दीपक बेहरा,बबलु महतो,नंदी मुर्मू,सुपाई हांसदा,मंगल मुर्मू,मिथुन कर,गणेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.







