
Jamshedpur : साकची थाना अंतर्गत कालीमाटी रोड स्थित गुरुद्वारा के समीप निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया.
जानकारी के अनुसार एक प्रॉपर्टी पर दो पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं. इस मामले को लेकर पिछले करीब साढ़े तीन साल से केस चल रहा है. इसी बीच निर्माण कार्य स्थल पर एक पक्ष द्वारा किसी गतिविधि को देख दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसे लेकर स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी.
स्थानीय पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि कालीमाटी रोड में उक्त स्थल पर दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गयी है. वहां विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. अत: घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया. उसके बाद दोनों पक्षों को थाने भेज दिया गया है, ताकि चाहें, तो वे वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकें.







