गालूडीह: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गालूडीह क्षेत्र में स्थित प्राचीन रंकिणी शिव मंदिर, प्राचीन बुढ़ा बाबा शिव मंदिर, रेलवे दुर्गा मंडप परिसर में स्थित शिव मंदिर, जोड़सा शिव मंदिर व बराज कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, पायरागुड़ी शिव मंदिर, उलदा शिव मंदिर, कुलियाना शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने भोलेबाबा की विशेष पूजा अर्चना की. शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु शिवालयों में घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे लगा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
जगह-जगह मंदिरों के में भक्ति गाने भी बज रहे थे. सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए थे. शिव भक्त ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल, जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इसी वजह से इस तिथि पर महाशिवरात्रि अधिक उत्साह के साथ मनायी जाती है.














