जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित श्रीश्री सितेश्वर महादेव और विंध्यवासिनी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर आशिर्वाद लिया. वहीं भगवान शिव के भजनों व जयकारों से शिवालय गूंज उठा. शिवभक्ति के गीतों से मंदिर और आस-पास के माहौल को गुंजायमान रहा. सुबह सवेरे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, मधु, चंदन, बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग, पान, सुपारी जैसे प्रिय वस्तुओं को अर्पित किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग की पूजा अर्चना की और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान सितेश्वर महादेवर मंदिर के साथ भक्तों ने विंध्यवासिनी मंदिर में भी पूजा अर्चना की, जहां भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के जयकारे लगाते हुए शीश नवाये. मंदिर में दूर दूर से श्रद्धालुओं ने सितेश्वर और मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की.














