सिद्धार्थ आनंद , घाटशिला : घाटशिला समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या जस की तस बनी है. गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन पंचायतों में लगे कई मिनी सोलर जलमीनार खराब अवस्था में पड़े है. लाखों रुपए की लागत से मिनी सोलर जलमीनार लगाए गए थे. ताकि पंचायत क्षेत्र के लोगो को बेहतर पेयजलापूर्ति का लाभ मिल सके. लेकिन घाटशिला प्रखंड के कई पंचायतों में लगे मिनी सोलर जलमीनार खराब अवस्था में पड़े है. (नीचे भी पढ़ें)
जलमीनार खराब होने के बाद उसकी सुध लेने वाला कोई नही है. पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का भी वही हाल है. लगता है कि सिर्फ योजना के शिलान्यास तक ही जनप्रतिनिधियों को चिंता रहती है. अगर ऐसा नही होता तो आज पंचायतों में जलमीनार कई कई माह से खराब अवस्था मे पड़े नही रहते. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है. गर्मी के आहट को देखते हुए ऐसे जलमीनार को अविलंब मरम्मत कराने की आवश्यकता है. लेकिन विभाग के जेई के पास इसकी सुध लेने तक की फुर्सत नही है.



