
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड की मुर्गागूटू पंचायत के रोआम संखोडीह गांव पहुंचकर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षो से ग्रामीण यहां रह रहे हैं परंतु ग्रामीणों को भूमी की बंदोबस्ती की कागजात नही मिली है. कहा कि गांव से गुजरी लचर बिजली तार, ठप जलमीनार समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया. मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने कहा कि पिछले 40 वर्ष से ग्रामीण यहां बसे हुए हैं, परंतु बिजली व्यवस्था उतनी ही खराब है. खंभों में लगे नंगी तार से पूरे ग्राम की जनता असुरक्षित है. कब किसकी जान पर बनआये यह कहना मुश्किल है. इन परेशानियों को देखते हुए श्री षाड़ंगी ने बिजली विभाग के मुख्य पदाधिकारी से बात कर खंभों पर दुरुस्त और ढकी हुई तार लगाने को कहा और उनसे सटे पेड़ो की डालियों को भी हटाने के लिए आग्रह किया है.
मुर्गागुटू पंचायत,मुसाबनी प्रखंड मे पिछले 40 वर्ष से निवास कर रहे 100 परिवारों को पिछले वर्ष ग्राम सभा में उप ग्राम प्रधान सुनील टुडू की अध्यक्षता में प्रति परिवार 3 डिसमिल जमीन स्थानीय करने की मंजूरी मिली थी. परंतु 1 वर्ष पूर्ण भी यह पुरा ना हो पाया है. ग्राम प्रधान और भाजपाइयों ने इस मामले से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को अवगत करवाया. परिवार की परेशानियों को देखते हुए कुणाल षाड़गी ने अनुमंडल पदाधिकारी से इस विषय पर बात की और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र परिवारों को जमीन की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू करने की आग्रह की. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत वे विषय को देखेंगे और अग्रसर कार्यवाही करेंगे.मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत मुर्गागूटू पंचायत में मनरेगा के तहत मैदान समतलीकरण का काम चल रहा था. पिछले कुछ दिनों से उस काम को रोक दिया गया है. इस अनियमितता को देखते हुए श्री षाड़ंगी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही समतलीकरण के काम को पूरा किया जाएगा.मौके पर रोहित सिंह परमार, विक्रम सिंह, लतिका सिंह, रोहित अग्रवाल, उज्जवल कुमार, गुप्ता रतनी पात्रों,लक्ष्मी उपाध्याय, सीमा देवी, विनती देवी, शरद दास, विनोद राय ,प्रदीप कुमार, घनश्याम, विष्णु कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.




