चाकुलिया : चाकुलिया के मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जल पखवाड़ा के तहत विद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में रैली निकाली. विद्यालय परिसर से निकली रैली ने अपने पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को जल संरक्षण करने के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़ें)
रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में तख्तियां लिये जल तो है सोना इसे नहीं है खोना, सभी का हो सहयोग पानी का ना हो दुरुपयोग, जल है तो जीवन है,जल बचाओ जीवन बचाओ समेत अन्य नारे लगा रहे थे. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष महतो,शंकर महतो, बहादुर हांसदा, कुमारी चिंतामणि,जुही कुमारी,गौतम मंडल, पुरूषोत्तम आनंद, अमित दत्ता, सायंती पालित, नेहा खलखो, अंजू कुमारी, सुराई हांसदा, राकेश रजक, दिनेश कुमार, प्रियंका रॉय, आशिष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.














