जमशेदपुर : गोविंदपुर से खखरीपाड़ा, शामू टोला होते हुए खैरबनी तक एवं शेष नगर आरसीडी सड़क से खखड़ीपड़ा मैदान तक लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रामीण सड़क निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम शनिवार को मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता, विधायक मंगल कालिंदी, सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद डॉ परितोष सिंह, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन एवं प्रबुद्ध जनता की उपस्थिति में संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो की आजादी के बाद इस ग्रामीण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था. स्थानीय ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण की मांग स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी एवम जिला परिषद परितोष सिंह से की थी. ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए विधायक मंगल कालिंदी एवम पार्षद के आग्रह पर मंत्री बन्ना गुप्ता की अनुसंशा पर लगभग 5 करोड़ की यह योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत फंड उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पहले दो वर्ष कोरोना के कारण कुछ ज्यादा कार्य नहीं हो पाया. अब क्षेत्र में विकाश की गति पकड़ रही है जो और तेज होगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ग्रामीण जनता के प्रति जवाबदेह है. (नीचे भी पढ़ें)
आजादी के बाद आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था. उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुशी है की उनके द्वारा यह कार्य किया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता एवम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को धन्यवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सांसद विद्युत महतो ने कहा कि ये बहुत पुरानी मांग थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है. मंत्री प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता ने कहा कि दलगत भावना से उठकर विकाश कार्य करने पर जोर होना चाहिए. जिला परिषद परिषद डॉ परितोष सिंह ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से लगभग एक लाख की आबादी को फायदा होगा. यह सड़क आने वाले दिनों में शहर को गांव से जोड़ने का काम करेगी. इस पुनीत कार्य के लिए और हमारी मांगों को मांगने के लिए विधायक मंगल कालिंदी एवम बन्ना गुप्ता का हृदय से आभार. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राज किशोर यादव, बीडी राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, शंभू शरण मुखिया शिंगो मुर्मू, आलोक शांडिल, रंजीत सरदार, सोनका सरदार, राखी सिंह सरदार, पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा, आर्या देवी, संगीता देवी उप मुखिया दिनेश कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष पलटन मुर्मू, सागर, रजनी दास, पंचायत प्रतिनिधि, समाजिक संगठन, स्थानीय लोग उपस्थित थे.



