जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव का रामनगर टोला के 42 परिवार को निकलने के लिए एक अदद सड़क तक नहीं है. इधर बरसात में पूरा रामनगर टापू में तब्दील हो गया है. ग्रामीण अनुप कहते है कि बीमार पड़ने पर मरीज रामनगर में ही दम तोड़ देगे. पैदल चलने के लिए बड़ी मुश्किल से पगडंडी पकड़कर जादूगोड़ा बाजार आना पड़ता हैं. यही हाल धर्मडीह का भी है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीण अनुप ने झारखंड के शिक्षा मंत्री सह विधायक राम दास सोरेन से जादूगोड़ा साप्ताहिक हाट से भाया धर्मडीह होते हुए रामनगर तक सड़क निर्माण की मांग की है ताकि लोग घर से लोग निकल सके. फिलहाल क्षेत्र के लोग ईटा भट्ठा होते हुए दो किलोमीटर का सफर तय कर जादूगोड़ा आना जाना करते है. बहरहाल देखना यह है कि घाटशिला विधायक राम दास सोरेन की नजर कब धर्मडीह और रामनगर पर पड़ती है और आज अदद सड़क को लेकर झेल रही परेशानी से राहत मिलती है. यह गौर करने वाली बात होगी.



