धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत अम्माडूबी पंचायत के गायन टोला में विगत पांच माह से पंचायत द्वारा स्थापित जलमीनार खराब पड़ा हुआ है. इस कारण टोला के ग्रामीणों को प्रतिदिन पीने के पानी लाने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुबह-शाम पानी ढोने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रखंड कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक किसी ने भी पहल नहीं किया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. (नीचे भी पढे़ं)
जल्द जलमीनार की मरम्मत नहीं किया गया तो लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा. गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है. आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है. पानी केवल एक जरूरत नहीं, बल्कि जीवन का आधार है. बिना पानी के स्वास्थ्य, स्वच्छता और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है.







