गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत स्थित आज़ाद बस्ती की सोलर जलमीनार करीब एक महीने से खराब है. जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. उक्त जलमीनार पर करीब 30 परिवार आश्रित हैं. उन्हें फिलहाल पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार लगने के बाद स्वच्छ पानी मिल पा रहा था. इसके बाद जलमीनार खराब हो गयी. अब ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. वहीं, राहगीरों को भी दिक्कत होती है. जलमीनार खराब होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. गांव की महिलाएं दूर से पानी ढोकर लाती हैं. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जलमीनार मरम्मत की मांग की है. (नीचे भी पढे़ं)
जर्जर जलमीनार से बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीणों में दहशत : आज़ाद बस्ती की जलमीनार जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार काफी पुराना हो चुका है और उसकी लोहे में जंग साफ दिखाई दे रही हैं. बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है और बच्चे भी खेलते रहते हैं, ऐसे में इसके गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है. कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.



